Home / International / पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, छह जवान घायल

पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, छह जवान घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू में आज एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकी हमले में छह जवान घायल हो गए, जिन्हें एक सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 2022 में सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने के बाद प्रांत में आतंकी हमले बढ़े हैं।
डान समाचार पत्र ने बन्नू पुलिस प्रवक्ता आमिर खान के हवाले से बताया है कि आतंकवादियों ने बन्नू के तख्ती खेल वजीर के सीमावर्ती इलाके में स्थित फ्रंटियर कांस्टेबुलरी की एक चौकी पर हमला किया। हमले में छह कांस्टेबल घायल हो गए। सतर्क पुलिस बल के मोर्चा संभालते ही आतंकवादी भागने पर मजबूर हो गए। पुलिस प्रवक्ता आमिर खान ने कहा कि घायल कांस्टेबलों को इलाज के लिए बन्नू स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल को इलाके में भेज दिया गया है और आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने माना कि टीटीपी के 2022 में सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने के बाद आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ महीनों में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू, पेशावर, करक, लक्की मरवत और बाजौर में हमले हुए हैं। खासकर इस महीने बन्नू में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है।
एक दिन पहले कांस्टेबल हयातुल्लाह को आतंकवादियों ने ड्यूटी से घर लौटते समय मार डाला। 19 जुलाई को बन्नू के मिरयान थाने पर आतंकवादियों के क्वाडकॉप्टर से किए गए हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
साभार – हिस

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ताइवान में चक्रवाती तूफान ‘रागासा’ का कहर, 14 लोगों की मौत

ताइपे। ताइवान में चक्रवाती तूफान ‘रागासा’ ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से अचानक आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *