Home / International / मॉस्को में ‘भारत उत्सव’ की भव्य शुरुआत, चहुंओर भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

मॉस्को में ‘भारत उत्सव’ की भव्य शुरुआत, चहुंओर भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

मॉस्को। मॉस्को में पूरे उत्साह के साथ शुरू हुए भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के ‘भारत उत्सव’ की धूम है। यह सांस्कृतिक महोत्सव 05 जुलाई से 13 जुलाई तक मनाया जा रहा है, जहां स्थानीय नागरिक और पर्यटक भारतीय परंपराओं, संगीत, नृत्य और योग से सीधे रूबरू हो रहे हैं।
स्को सरकार और रूस में भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयास से आयोजित उत्सव के तहत शहर के प्रसिद्ध मनेझ्नाया स्क्वायर को पारंपरिक भारतीय सजावट, हरियाली और विश्राम क्षेत्रों के साथ एक खूबसूरत भारतीय बगीचे में तब्दील किया गया है। इस दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा योग, ध्यान, पारंपरिक नृत्य और श्वास तकनीकों की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, भारतीय शास्त्रीय नृत्य के शारीरिक और मानसिक लाभों को भी दर्शाया जा रहा है।
उत्सव में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, नगालैंड समेत विभिन्न राज्यों से आए कलाकार पारंपरिक लोकनृत्यों जैसे कथक, सिंगरी, भरतनाट्यम और ओडिसी की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इसके साथ-साथ मैथिली और तमिल गीतों की गूंज भी समारोह को भारतीय रंगों से सराबोर कर रही है। उत्सव में ‘डिस्कवर इंडिया’ नामक एक इंटरैक्टिव क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग भारत के बारे में अपनी जानकारी को परख सकते हैं। भारत की पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी में मिट्टी के बर्तन, चित्रकला, पारंपरिक परिधान, लकड़ी की नक्काशी और अन्य हस्तशिल्पों का भी प्रदर्शन किया गया है।
मॉस्को नगर पर्यटन समिति के उपाध्यक्ष बुलात नुरमुखानोव ने कहा कि “भारतीय संस्कृति के प्रति मॉस्कोवासियों और पर्यटकों की रुचि बेहद गहरी है। हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 7000 से अधिक लोगों की भागीदारी इसका प्रमाण है। भारत उत्सव मॉस्को सरकार द्वारा एक और बड़े सांस्कृतिक पहल का हिस्सा है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है।”
मॉस्को न सिर्फ सांस्कृतिक बल्कि व्यावसायिक स्तर पर भी भारत के साथ संबंधों को सुदृढ़ कर रहा है। अगले सप्ताह मॉस्को में होने वाले आउटबाउंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओटीओएआई) कन्वेंशन में भारत और रूस की अग्रणी पर्यटन कंपनियों के सैकड़ों प्रतिनिधि भाग लेंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल में जेन जी प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग का आदेश देने वाले गृह सचिव को हटाया गया

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम सरकार ने 8 सितंबर को काठमांडू में हुए जेन जी प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *