Home / International / अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति चार्ल्स टी. मुंगेर का निधन
अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति चार्ल्स टी. मुंगेर का निधन

अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति चार्ल्स टी. मुंगेर का निधन

वाशिंगटन। अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति चार्ल्स टी. मुंगेर का निधन है। अमेरिका के प्रमुख उद्योगपति और बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष चार्ल्स टी. मुंगेर ने 99 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने मंगलवार रात कैलिफोर्निया के बारबरा सांता में अंतिम सांस ली। उनकी पहचान बर्कशायर हैथवे के संस्थापक वॉरेन ई. बफेट के प्रमुख साझेदार के रूप में होती है।

अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार मुंगेर के निधन की घोषणा बर्कशायर हैथवे ने एक बयान में की। अखबार के मुताबिक इस कंपनी के लिए मुंगेर ने अपने कानून के करियर को छोड़कर रात-दिन एक कर दिया और न्यू इंग्लैंड टेक्सटाइल कंपनी को शानदार सफल निवेश फर्म बर्कशायर हैथवे में बदल दिया। उनका लॉस एंजिल्स में भी एक घर था।

इस खबर को भी पढ़ेंः-उत्तककाशी में हिम्मत व हौसला जीता, सभी श्रमवीर सुरंग से सकुशल निकले

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार बर्कशायर के उपाध्यक्ष और अरबपति मुंगर को बर्कशायर हैथवे के निवेश दृष्टिकोण का प्रवर्तक माना जाता है। कहा जाता है 50 से अधिक वर्षों तक चली इस साझेदारी ने इतिहास में सबसे सफल और सबसे बड़े समूह में से एक का निर्माण किया। फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली दुनिया के अमीरों की सूची में 182वें नंबर पर थे। उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर थी। 2022 तक इसमें लगभग 372,000 कर्मचारी थे।

इस खबर को भी पढ़ेंः-दक्षिण अफ्रीका के खदान में लिफ्ट टूटने से 11 मजदूरों की मौत, 75 घायल

 

Share this news

About admin

Check Also

Told PM Modi Ukraine would support India hosting 2nd summit on peace: Zelenskyy

Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy showed support for Prime Minister Narendra Modi’s efforts to organize a …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *