0%
मरक्केश। मोरक्को में शुक्रवार देर रात भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। 6.8 तीव्रता वाले भूकंप से कम-से-कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 11.11 बजे भूकंप के झटके ने लोगों को दहला कर रख दिया।
मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में मोरक्को के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है। वह घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
tweethttps://indoasiantimes.com/index.php/news-23517/
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
