Home / Odisha / कांग्रेस नेता प्रदीप माझी ने दिया स्पष्टीकरण, कहा – भावनाओं में आकर बोल दिया था

कांग्रेस नेता प्रदीप माझी ने दिया स्पष्टीकरण, कहा – भावनाओं में आकर बोल दिया था

भुवनेश्वर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने हिंसा को भड़काने के संबंधी  बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके इस संबंधी बयान को लेकर श्री माझी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। श्री माझी ने स्पष्टीकरण दे दिया है। अब इस स्पष्टीकरण को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास भेजा जाएगा। बताया जाता है कि श्री माझी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि उनके इलाके में महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ने व पुलिस मुकदर्शक बन कर कार्रवाई न करने के खिलाफ उनमें रोष था। इसलिए उन्होंने भावनाओं में बह कर ये बात कही है। उनका धैर्य टूट गया था। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। वह पार्टी के नीति व आदर्श के अनुसार ही कार्य करेंगे। श्री पटनायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने भी सरकारी कर्मचारियों को पिटाई करने के लिए कहा था। उन पर कितने मामले दर्ज किये गये थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह प्रदीप माझी के बयान को समर्थन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोषामगुडा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या किये जाने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को नवरंगपुर बंद बुलाया था।  गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें  बंद के दौरान श्री माझी टेलीफोन पर अपने किसी समर्थक को फोन पर पेट्रोल डीजल तैयार रखोनिर्देश जाने के बाद जला देनाजो भी होगा बाद में देखा जाएगा’ कहते हुए दिख रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज कर लिये गये थे।

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *