Home / Odisha / टाटा पावर को सेसु के पांच सर्कलों के लिए बिजली वितरण अधिकार मिला

टाटा पावर को सेसु के पांच सर्कलों के लिए बिजली वितरण अधिकार मिला

भुवनेश्वर। राज्य के बिजली युटिलिटी संस्था (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय़ युटिलिटी आफ ओडिशा लिमिटेड) सेसू का निजीकरण कर दिया गया है। निजी संस्था टाटा पावर ने सेसु का अधिग्रहण कर लिया है। सेसु को बेचने के लिए पीपीपी मोड में एक स्पेशल पर्पोज वेहिकल (एसपीपी) का गठन किया जाएगा। इसमें टाटा पावर के पास 51 प्रतिशत शेयार रहेगा, जबकि ओडिशा सरकार के पास 49 प्रतिशत शेयर रहेगा। सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार, सेसु के अधीन आने वाले पांच विद्युत सर्कल जैसे भुवनेश्वर-1 व 2, कटक, पारादीप, ढेंकानाल ( ओडिशा के तटीय 9 जिले व जाजपुर जिले के 45 पंचायत) आयेंगे तथा इन स्थानों पर टाटा पावर बिद्युत वितरण व खुदरा आपूर्ति लाइसेंस हासिल करेगी। प्रारंभिक चरण में 25 साल के लिए एक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। सेसु के निजीकरण के लिए जो बिड इनवाइट किया गया था, इसमें टाटा पावर सफल बिडर के रुप में टाटा पावर सामने आया है। ओडिशा विद्युत नियामक आयोग  (ओइआरसी) ने इस संबंध में घोषणा की है। इसके बाद ओइआरसी की ओर से टाटा पावर को लेटर आफ इंटेट  प्रदान किया गया है।उल्लेखनीय है कि सेसु वर्तमान में राज्य के इन पांच सर्कलों में लगभग 25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली  प्रदान कर रही है। आगामी दिनों में टाटा पावर इन इलाकों में बिजली वितरण व आपूर्ति का कार्य करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *