Home / Odisha / सरकारी अधिकारियों के शह पर मंडियों में पनप रहा है भ्रष्टाचार -प्रदीप पुरोहित

सरकारी अधिकारियों के शह पर मंडियों में पनप रहा है भ्रष्टाचार -प्रदीप पुरोहित

संबलपुर। सरकारी अधिकारियों के निर्देश पर ही संबलपुर समेत प्रदेश के मंडियों में भ्रष्टाचार पनप रहा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पुराहित की ओर से यह आरोप लगाया गया है। गुरूवार की सुबह जिला भाजपा कार्यालय में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस को संबोधित करते हुए श्री पुरोहित ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को मंडी में उचित माहौल नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में धान रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ो बोरा धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। खरीददार नहीं मिलने से किसान अपनी उपज को औनपौने दाम में बेचने पर मजबूर हो रहा है। किसान सरकार की इस साजिश को समझ चूकी है। आनेवाले दिनो में उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने किसानो ंकी आय को दोगुणी करने के मकसद से नया कृषि कानून को अस्तित्व में लाया है। किन्तु कांग्रेस एवं वांमपथी पार्टी के लिए किसानों को भड़काकर उन्हें पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। किन्तु उनका यह प्रयास कभी कामयाब नहीं होगा। प्रेस कांफे्रंस में जिला भाजपा अध्यक्ष गिरिश पटेल, भाजपा के प्रदेश महासचिव रविनारायण नायक, देवेन्द्र महापात्र, मृत्युंजय पाणिगा्रही एवं मानस रंजन बख्शी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर के मुख्य अभियंता एनवी हरिहर राव निकले करोड़पति

46.45 लाख नकद, 2 इमारतें, 3 बीएचके फ्लैट, संदिग्ध बेनामी संपत्तियां और 1.11 करोड़ से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *