Home / Odisha / नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में कलकी सेना का प्रदर्शन

नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में कलकी सेना का प्रदर्शन

भुवनेश्वर । नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में भुवनेश्वर में कलकी सेना के कार्यकर्ताओं ने मास्टर कैंटिन में प्रदर्शन किया। कलकी सेना के कार्यकर्तांओं ने इस अधिनियम के लागू करने के लिए मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ साथ इस अधिनियम के विरोध की ओट में किये जा रहे हिंसा का विरोध किया। कलकी सेना के संयोजक  प्रदीप्त कुमार बेहेरा ने इस अवसर पर कहा कि देश को मजहब के आधार पर देश का विभाजन होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों में धार्मिक रुप से अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक  उत्पीड़न  हो रहा है। दोनों देश घोषित रुप से इसलामी देश होने के कारण वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति दुसरे दर्जे के नागरिकों जैसी हैं। प्रधानमंत्री मोदी व  गृहमंत्री अमित शाह ने इस अधिनियम को पारित कर शरणार्थियों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां के अल्पसंख्यकों की संख्या काफी घट चुकी है। अल्पसंख्यकों की संख्या लगातार कम होना वहां उनकी स्थिति को बयान करती है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु से लेकर महात्मा गांधी तक ने कहा था कि पाकिस्तान में यदि हिन्दू व अन्य अल्पसंख्यकों के साथ उत्पीड़न होता है तो भारत उनकी जिम्मेदारी लेगा। यह खुशी की बात है मोदी सरकार ने इसका नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इसे पारित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में आग लगाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं तथा लोगों में भ्रम फैला कर हिंसा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने के लिए उन्होंने मांग की। इस कार्यक्रम में रोजी पटनायक व प्रकाश कुमार प्रधान व अन्य कार्यकर्तांओं ने नेतृत्व लिया।

 

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *