Home / Odisha / संबलपुर-वाहनों की जांच में जुटी पुलिस, शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल

संबलपुर-वाहनों की जांच में जुटी पुलिस, शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल

संबलपुर। मोटर व्हिकल कानून लागू होने के बाद फिलहाल शहर की यातायात पुलिस को वाहनों की जांच में लगाया गया है। मसलन शहर की यातायात व्यवस्था ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल गिनेचुने पुलिस कर्मचारियों के हाथ में रह गई है। ऐसे में इतने बड़े शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना इनके बस की बात नहीं रह गई है। यातायात पुलिस के अभाव में फिलहाल शहर के सडक़ों पर वाहन चलाना काफी कष्टदायी साबित हो रहा है। आप चाहें लक्ष्मी टॉकीज चौक से गोलबाजार की ओर यात्रा करें, या फिर लक्ष्मी टॉकीज चौक से जिला स्कूल चौक, या फिर गोलबाजार चौक से पीरबाबा चौक या फिर गोलबाजार चौक से पटनायकपाड़ा चौक। उपर्युक्त किसी भी मार्ग पर आपकी यात्रा आरामदायक नहीं होगी। एक तो फ्लाईओवर निर्माण के कारण लोगों को ऐसे ही महीनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जब शहर की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से नाकाम हो रही है तो लोगों की परेशानी बढ़नी लाजिमी है। शहर में अक्सर जाम का माहौल बना रहता है। यदि आप किसी जरूरी काम से इस मार्ग पर आवाजाही करेंगे तो आपको अकथनीय असुविधा का सामना करना पड़ेगा। शहर के सचेतन लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों को दिया है। इसके बावजूद शहर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक पदक्षेप नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में शहर के लोगों में नाराजगी का आलम बना हुआ है। यदि जल्द से जल्द शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक पहल नहीं की गई तो आनेवाले दिनों में लोग आंदोलन पर उतारू होंगे, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा स्केटिंग टीम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने को तैयार

बेलगांव, कर्नाटक में 72 घंटे नॉन-स्टॉप रोलर स्केटिंग रिले में भाग लेंगे ओडिशा के 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *