Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी से धधक रहे हैं जंगल

ओडिशा में भीषण गर्मी से धधक रहे हैं जंगल

  • सात दिनों में लगभग 5,375 जगहों पर लगी आग

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी से जहां जनजीवन बेहाल है, वहीं जंगल भी धधक रहे हैं। बढ़ती गर्मी के साथ ओडिशा भर में जंगल की आग की बढ़ती संख्या ने पर्यावरणविदों और प्रकृति प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के आंकड़ों से आज पता चला कि पिछले सात दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न जंगलों में लगभग 5,375 जगहों पर आग लगी थी। हालांकि हालात पर काबू पा लिया गया है।

एफएसआई स्रोत ने बताया कि मालकानगिरि, नवरंगपुर, कोरापुट, कलाहांडी, रायगड़ा, बलांगीर, झारसुगुड़ा, कंधमाल, सुंदरगढ़, गजपति, गंजाम, संबलपुर, देवगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, नुआपड़ा, बरगढ़, अनुगूल, बौध, नयागढ़, खुर्दा, कटक और पुरी जिले के विभिन्न जंगलों में 5,375 जगहों पर आग लगने की सूचना है।

इससे पहले 7 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच राज्य के विभिन्न जंगलों में लगभग 1,564 अग्नि बिंदु पाए गए थे। तबसे इसमें काफी वृद्धि हुई है।

तापमान 45 डिग्री से पार, बौध-बारिपदा सबसे अधिक रहे गर्म

ओडिशा में आज शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और राज्यभर में गर्मी की लहर तेज हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बौध और बारिपदा में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के सबसे गर्म स्थान बन गए।

आईएमडी भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दाश ने कहा बौध और बारिपदा के बाद नुआपड़ा में भी तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंतरिक ओडिशा में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *