Home / Odisha / वीके पांडियन बीजद में शामिल, राजनीतिक करियर की शुरुआत
वीके पांडियन बीजद में शामिल, राजनीतिक करियर की शुरुआत
वीके पांडियन बीजद में शामिल, राजनीतिक करियर की शुरुआत

वीके पांडियन बीजद में शामिल, राजनीतिक करियर की शुरुआत

  •  नवीन पटनायक की मौजूदगी में ली सदस्यता

  • बीजद अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। सभी अटकलों को सही साबित करते हुए 5-टी के चेयरमैन और पूर्व नौकरशाह वी कार्तिकेयन पांडियन सोमवार को औपचारिक रूप से बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। वह पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नवीन निवास में पार्टी में शामिल हुए।

यह घटनाक्रम 23 अक्टूबर को उनकी सेवा से वीआरएस लेने के बाद हुआ है। भारतीय सिविल सेवाओं से उनके स्वैच्छिक इस्तीफे के एक दिन बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद पर 5-टी और नवीन ओडिशा का चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद पांडियन के राजनीति में आने की अरटलें लगना शुरू हो गईं थीं।

पांडियन के पार्टी में सामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैं बीजू जनता दल में पांडियन का स्वागत करता हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, वह हमारे राज्य के लोगों के लिए कई वर्षों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और वह पार्टी के सदस्य के रूप में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

निःस्वार्थ भाव से काम करूंगा – पांडियन

बीजद में शामिल होने के बाद पांडियन ने कहा कि महाप्रभु के आशीर्वाद, मुख्यमंत्री नवीन के मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं के समर्थन से वह समर्पित और निःस्वार्थ भाव से ओडिशा के लोगों के लिए काम करेंगे।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं पांडियन

वीके पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपना करियर धर्मगढ़ उप-कलेक्टर के रूप में शुरू की और बाद में विभिन्न जिलों के कलेक्टर के रूप में कार्य किया। वह 2011 में सीएमओ में शामिल हुए और पिछले 12 वर्षों तक वहीं रहे। वह ओडिशा के मुख्यमंत्री के निजी सचिव थे। उन्हें 2019 में 5-टी सचिव बनाया गया था।

विपक्ष ने की थी उनकी भारी आलोचना

जब वे सिविल सेवा में 5-टी सचिव और मुख्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में थे, तब राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आरोप लगाते हुए विपक्ष द्वारा उनकी भारी आलोचना की गई थी। इस साल की शुरुआत में वह गंभीर आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे, जब उन्होंने राज्य के कई जिलों का तूफानी दौरा किया और विशाल सार्वजनिक सभाओं में लोगों को संबोधित किया।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीबीएसई पर ओडिशा हाईकोर्ट का सख्त रुख

    बिना जांच 72 छात्रों पर ‘नकल’ का ठप्पा लगाने पर उठाए सवाल   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *