Home / Odisha / विधायक सालुगा प्रधान होंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष
विधायक सालुगा प्रधान होंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष Saluga Pradhan

विधायक सालुगा प्रधान होंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष

  • नामांकन पत्र किया दाखिल

  • कहा- सभी पार्टियों के विधायकों के मत को सम्मान देते हुए चलाउंगा सदन

भुवनेश्वर। कंधमाल जिले के जी उदयगिरि विधानसभा क्षेत्र के विधायक सालुगा प्रधान ने सोमवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री निरंजन पुजारी, परिवहन मंत्री श्रीमती टुकुनी साहू व अन्य विधायक उपस्थित थे। प्रधान इस बार को मिलाकर कुल दो बार विधायक रहे हैं। 2004 में वह पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वह 2019 में दूसरी बार विधायक बने हैं।

इस खबर को पढ़ेंः-संथाली भाषा को बढ़ावा देने की जरूरत – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने गत 8 नवंबर को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक से मिलकर उनका त्यागपत्र सौंपा था। विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर नामांकन भरने के बाद सालुगा ने पत्रकारों से कहा कि वह सभी पार्टियों के विधायकों के मतों को सम्मान देते हुए सदन को चलाने का प्रयास करेंगे।

विधायक सालुगा प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में उन्हें चुना है। सदन में वरिष्ठ विधायकों से सलाह कर सदन को सुचारु रुप से चलाने का प्रयास करुंगा।

इस खबर को भी पढ़ेंः-राष्ट्रपति ने संथाली भाषा के लेखकों और शोधकर्ताओं की सराहना की

Share this news

About admin

Check Also

स्थानीय युवाओं को शिक्षक की नियुक्ति देने की मांग को लेकर बंद

बंद से अविभाजित कोरापुट में जनजीवन ठप्प कोरापुट। संयुक्त कार्रवाई समिति और कोरापुट जिला युवा कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *