संबलपुर। स्थानीय समलेश्वरी कालेज के प्लस टू प्रथम वर्ष की एक छात्रा की झुलती लाश बरामद किया गया है। मृत छात्रा का नाम सुनीता माझी बताया गया है तथा वह बुर्ला के ढिपापाड़ा की रहनेवाली थी। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता पिछले कुछ माह से खेतराजपुर मारवाड़ी धर्मशाला के पास रहनेवाले रविन्द्र सिंह के घर पर रह रही थी। यहीं रहकर वह अपने कालेज में पढ़ाई कर रही थी। परसों रात सुनीता खाना खाने के बाद अपने निर्धारित समय पर अपने कमरे में जाकर सो गई। दूसरे दिन जब तय समय पर उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो रविन्द्र सिंह एवं उसके परिवार के सदस्यों को कुछ आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा पीटकर सुनीता को आवाज देने का प्रयास किया, किन्तु अंदर से दरवाजा नहंीं खुला। अंतत: उन्होंने खेतराजपुर पुलिस को मामले की सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और मजिष्ट्रेट की उपस्थिति में घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य काफी विभत्स था। सुनीता की लाश पंखे से झुल रही थी। कानूनी कवायद पूरी करने के बाद पुलिस के कर्मचारियों ने सुनीता की लाश को नीचे उतारा और उसका पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुनीता ने आत्महत्या किन हालातों में किया, या फिर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया, या फिर आत्महत्या का और कुछ कारण रहा होगा, इसपर रहस्य अब भी बरकरार है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। अब वास्तविकता कया है, यह पुलिस की अगली कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल इलाके के लोगों की निगाह पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Tags news of sambalpur
Check Also
Reliance Foundation announces 10-point relief measures for Odisha train accident affected; mobilises disaster management team to aid relief efforts
Bhubaneswar: “It is with immense sorrow and a heavy heart that I extend my deepest …