Friday , March 31 2023
Breaking News
Home / Odisha / लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल का स्वच्छता अभियान 

लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल का स्वच्छता अभियान 


कटक – लायंस क्लब कटक पर्ल सदैव सेवा कार्यों की ओर अग्रसर है। इन्होंने सदैव सामाजिक राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान की है। लायंस संपत्ति मोड़ा के नेतृत्व एवं मंजू सिपानी की अध्यक्षता में हर सप्ताह एक सेवा का कार्यक्रम साल में 52 सेवा कार्यक्रम संपादित होता आ रहा है। इसी कड़ी में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम (स्वच्छता जागरूकता अभियान भोजन सभी के लिए) आयोजित किया गया। कार्यक्रम की चेयरपर्सन सम्पत्ति मोड़ा ने कहा कि सर्वप्रथम स्वच्छता तन एवं मन की ज़रूरी है। अगर हम स्वच्छ रहेंगे तो हमारा वातावरण भी स्वच्छ रख पाएंगे। स्वस्थ तन से स्वस्थ माहौल से हमारा समाज भी स्वस्थ बनेगा।सभी बस्तीवासियों ने भी पल सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान के लिए शपथ खाई। साथ देने का वादा किया। पर्ल की ओर से सभी को डीटोल वितरित किया गया। भोजन सभी के लिए कार्यक्रम के तहत सभी को चावल एवं मूँग दाल वितरित की गयी।

कार्यक्रम में अधिक लोग लाभान्वित हों, इसलिए पर्ल सदस्यों ने विभिन्न समूहों में कार्य किया, जिसमें अल्का सिंघी ने सीडीए में, मंजू सिपानी एवं कविता जैन ने धोलमुंडी में इस कार्यक्रम को सम्पादित किया।गणेशघाट में सम्पत्ति मोड़ा, मंजू सिपानी बिनोद नहटा, संतोषी चौधरी, अर्चना अग्रवाल उषाधनवत, मधु बुधिया, सरला सिंघी, सीमा गुप्ता सभी के सहयोग से खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी पर्ल जनसम्पर्क अधिकारी चन्दा संतुका ने देते हुए बताया कि हमारा मक़सद है ज़रूरत मंद लोगों तक सही मायने में सेवा पहुँचाना,म एवं सबके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना है। सभी कार्यों में लायंस पर्ल की चेयरपर्सन संपत्ति मोड़ा, पुष्पा अग्रवाल, उषा धनावत, कविता जैन, संतोष चांडक, विनोद नाहटा, शालिनी लखोटिया, सुनीता झुनझुनवाला, अर्चना अग्रवाल, अल्का सिंघी, सरिता बुधिया, मधु बुधिया, सोनिया शर्मा, अनीशा सलत, संगीता जाजू, अरूणा चांडक, सुनीता गोयनका, जयश्री मुंद्रा, चंदा मुंद्रा, सरिता मुदड़ा, उषा चांडक, बबीता चौधरी, सीमा गुप्ता, संतोष अग्रवाल, चंदा देवी संतुका, नीलम मोड़ा और संतोषी चौधरी, सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग रहता है। पर्ल की सभी सदस्य मोतियों की माला की तरह एक दूसरे से मिलजुल कर एकता के साथ बड़े प्रेम भाव से सारे कार्यों को अंजाम देते हुए सेवा कार्य मे लगी रहतीं हैं।

About desk

Check Also

अन्वेषा इन्न चिटफंड कंपनी के ठगी मामले में तीन आरोपियों को जेल

बालेश्वर – साल 2015 में बालेश्वर शहर में अन्वेषा इन नामक चिटफंड कंपनी के निवेशकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram