-
राजभवन में लगीं सभी पट्टिकाएं सिर्फ हिन्दी और ओड़िया में करने का प्रो गणेशी लाल ने मंच से ही दिया निर्देश
-
हिन्दी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

राज्यपाल आज यहां अद्यांत प्लस टू साइंस कालेज में जगदंबी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित 10वें भारतीय राजभाषा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व सांसद डा प्रसन्न पाटसाणी ने हिन्दी के विकास-विस्तार प्रकाश डाला तथा अपनी विदेशी यात्राओं के दौरान हिन्दी के प्रति दिखे सम्मान से लोगों को अवगत कराया। साथ ही पूर्व सांसद ने लोगों से क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हिन्दी को भी बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जगदंबी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा राजभाषा प्रचार समिति के सदस्य विजय शंकर यादव ने हिन्दी का बढ़ावा देने पर जोर देते हुए लोगों से अपना आधिकारिक हस्ताक्षर हिन्दी में करने का आह्वान किया, जिसे सबसे पहले मंच से ही राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। इस मौके पर अद्यांत प्लस-टू साइंस कालेज के संस्थापक डा अजय बहादुर सिंह भी मंचासीन थे। कार्यक्रम के मध्य में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के प्रति उल्लेखनीय सेवा के लिए अशोक पांडेय समेत कई विभुतियों को सम्मानित भी किया गया।
U