Thursday , March 23 2023
Breaking News
Home / Odisha / पूर्व सांसद मोरिस कुजुर नहीं रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

पूर्व सांसद मोरिस कुजुर नहीं रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

भुवनेश्वर- सुंदरगढ़ से पूर्व लोकसभा सांसद मोरिस कुजूर का रविवार को भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के बेलमुंडा गांव में 2 नवंबर 1935 को उनका जन्म हुआ था। 1984 में वह कांग्रेस के टिकट से सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने थे। वह 1996 से 2004 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। इसके साथ ही वह 2008 से 2011 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से राज्य के अनेक गण्यमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मोरिस कुजुर के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व सांसद मोरिस कुजूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पटनायक ने इस संबंध में ट्विट कर कहा कि सुंदरगढ़ से पूर्व सांसद मोरिस कुजूर के देहांत होने के बारे में जानकर वह दुःखी हैं। इस तरह की दुःख की घ़डी में उनके परिवार के प्रति वह संवेदना व्यक्त करते हैं तथा उनके अमर आत्मा की सदगति की कामना करते हैं।

About desk

Check Also

श्री हनुमान त्रिवेणी कथा में सात्विक, तात्विक और आध्यात्मिक विवेचना

भुवनेश्वर। स्थानीय मंचेश्वर, चन्द्रशेखरपुर रेलसभागार में श्री हनुमान त्रिवेणी कथा का शुभारंभ हो गया है। इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram