Breaking News
Home / Odisha / देश में आतंक का वातावरण बनाना चाहता है टुकड़े-टुकड़े गैंग-गिरिराज सिंह

देश में आतंक का वातावरण बनाना चाहता है टुकड़े-टुकड़े गैंग-गिरिराज सिंह

  • घुसपैठिया मुसलमानों को किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी देश की नागरिकता

  • भारतवंशियों की आन बचाने एक और कुर्बानी देनी पड़ेगी

  • मक्कार लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं

  • राहुल गांधी एवं ओवेशी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे

संबलपुर। पश्चिम बंगाल की तरह पूरे देश में आतंक का वातावरण बनाना चाहता है टुकड़े-टुकड़े गैंग। भारतवंशियों की आन बचाने हेतु अगर एक और कुर्बानी देनी पड़ेगी तो मोदी सरकार इसके लिए तत्पर है। देश के मक्कार लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। भारत की हितों को दरकिनार कर राहुल गांधी एंव असदुद्दीन आवेशी पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। शनिवार की दोपहर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गंगाधर मंडप में आयोजित समावेश को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने यह बात कही। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कि देश के बंटवारे के वक्त यदि भारत को हिन्दु राष्ट्र घोषित कर दिया जाता तो आज नागरिकता संशोधन कानून की आवश्यकता नहीं होती। भारत के विभाजन के बाद वर्ष 1950 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं पाकिस्तानी नेता लियाकत अली के बीच दोनों देशों के अल्पसंख्यकों का खास ख्याल रखने पर समझौता हुआ था। विडंबना का विषय यह है कि भारत में तो मुसलमान फलते-फूलते रहे। किन्तु पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म आरंभ हो गया। पाकिस्तान में छूट गए हिन्दु, सिक्ख, बौद्ध, पारसी एवं जैन बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई। उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उनकी संपत्तियों पर कब्जा किया गया। अंतत: अपनी जान बचाकर वे लोग भारत में शरण के लिए पहुंचे। किन्तु उस दौर की कांग्रेस सरकार ने उन शरणार्थियों की कोई फिक्र नहीं किया। इन कई सालों में उनकी काफी दुर्दशा हो चूकी थी।

ऐसे में मोदी सरकार ने एक साहसिक फैसला लिया और उन शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने हेतु नागरिकता संशोधन कानून बनाया। इससे किन्तु कांग्रेस एवं टूकड़े-टूकड़े गैंग के नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। वे मुसलमानों को बरगलाकर देश में अशांति का वातावरण बनाने का प्रयास करने लगे हैं। आगे श्री सिंह ने देश के मुसलमानों का आहवान करते हुए कहा कि अगर तुम भारतीय हो तो तुमपर डर कैसा, यदि तुममे डर है तो तुम कैसे भारतीय हो। नागरिकता संशोधन कानून बाहर से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का है। इससे देश के मुसलमानों को किसी भी तरह से भयभीत नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग वर्षो से प्रभू श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे। अब जब राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है तो वे अपनी मूंह छिपाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के लिए कैंसर बन चूके धारा 370, 35 ए एवं तीन तलाक की प्रथा खत्म कर देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। किन्तु राहुल गांधी एवं असदुद्दीन ओवेशी जैसे लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए मोदी के इस प्रयास को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं। अंत में श्री सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत की गरिमा को नयी पहचान देने का काम करेगा। ऐसे में देशवासियों को तहे दिल से इस कानून का स्वागत करना चाहिए। इस दौरान श्री सिंह ने एनआरसी एवं एनपीआर पर भी अपना इरादा रखा। इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शहर के तीन स्थानों से विशाल जुलुस निकाला गया। जुलुस विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगाधर कल्याण मंडप पहुंची और समावेश में तब्दिल हो गई। जिला भाजपा अध्यक्ष गिरिश पटेल की अध्यक्षता में हुए इस समावेश में मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र, संबलपुर सांसद नितेश गंगदेव, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा कालाहांडी सांसद बसंत पंडा, रेंगाली विधायक नाउरी नायक, कुचिंडा के पूर्व विधायक रवि नायक, राधारानी पंडा, समीर रंजन बाबू एवं मानस बख्शी समेत भाजपा के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

About desk

Check Also

Reliance Foundation announces 10-point relief measures for Odisha train accident affected; mobilises disaster management team to aid relief efforts

Bhubaneswar: “It is with immense sorrow and a heavy heart that I extend my deepest …

RSS
Follow by Email
Telegram