Saturday , September 23 2023
Home / Odisha / कमिश्नरेट पुलिस ने शुरु की महिला एसपीओ व्य़वस्था

कमिश्नरेट पुलिस ने शुरु की महिला एसपीओ व्य़वस्था

भुवनेश्वर। कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को महिला एसपीओ व्यवस्था का शुभारंभ किया। 56 संगठनों के 3 सौ महिलाओं को महिला एसपीओ के रुप में शामिल किया गया। सभी स्वैच्छिक रुप से एसपीओ के रुप में कार्य करेंगी। इस व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए पुलिस कमिश्नर सुधांशु षड़ंगी ने कहा कि ये सभी महिला एसपीओ को पुलिस का अधिकार प्राप्त होगा। यदि आवश्यक हुआ तो ये  आरोपितों को गिरफ्तार भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये निय़ुक्तिय़ां तीन माह के लिए की गई हैं। आवश्यक होने पर और परियोजना के प्रथम चरण सफल होने पर  इनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। ये से लोग अवैतनिक होंगे व पुलिस के तीसरे नेत्र होंगे। प्रत्येक एसपीओ को एक परिचय पत्र व टी-शर्ट प्रदान किया गया, ताकि काम के दौरान उनके लिए कोई दिक्कत न रहे। आईटी क्षेत्र, कल सेंटर व कालेजों के महिलाओं को इसमें शामिल किया गया है। 

About desk

Check Also

ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक

निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष भुवनेश्वर। ओडिशा के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Please follow & like us :)

Get new posts by email

Best Reviews

  • No Posts

Archives

Follow by Email
Telegram
FbMessenger