Friday , March 31 2023
Breaking News
Home / Odisha / पुलिसकर्मी पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

पुलिसकर्मी पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

  • दुष्कर्म आरोपित एएसआई गिरफ्तार

  • पुलिस रक्षक होने के बजाय भक्षक बन चुकी है – भाजपा

भुवनेश्वर – एक महिला ने पुरी जिले के बलंगा थाना में एक एएसआई चित्त रंजन दास पर दुष्कर्म करने का का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि एक पारिवारिक कलह के मामले में थाने में आने के समय जांच के लिए बुलाने के बाद दुष्कर्म किया है। इसके अलावा वह अनेक बार टेलीफोन से अश्लील बातें कर रहे हैं। पीड़ित महिला द्वारा इस संबंध में एसडीपीओ के पास लिखित में शिकायत करने के बाद मामले की जांच शुरू हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में सवाल के उत्तर में राज्य के गृह राज्य मंत्री दिव्यशंकर मिश्र ने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया है। पुरी के एसडीपीओ स्वयं इस मामले की जांच को देख रहे हैं। शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरी जिले के बलंगा थाना के दुष्कर्म आरोपित एएसआई चित्तरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस रक्षक होने के बजाय भक्षक बन चुकी है – भाजपा

पुरी जिले में पुलिस कर्मचारी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने संबंधी मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने राज्य सरकार व गृह विभाग पर निशाना साधा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि नवीन पटनायक के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस क्वाटर्स में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस क्वाटर्स भोगशाला व पुलिस रक्षक होने के बजाय भक्षक बन चुकी है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार फाइव-टी व मो-सरकार की बातकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, लेकिन राज्य की वास्तविक स्थिति कुछ और है। पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किया जाना सही स्थिति को उजागर करता है। यह घटना पूरे राज्य के लिए शर्म का विषय है। पुलिस जिसका काम रक्षा करना है। वही इस तरह के काम करने पर उतारु है। इसी तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। थाने में महिलाओं के साथ बदसलुकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में महिला को सुरक्षा प्रदान किया जाए तथा दोषी कर्मचारी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए।

 

 

About desk

Check Also

जाली सर्टिफिकेट मामले की उपयुक्त जांच हो – नरसिंह मिश्र

भुवनेश्वर। बलांगीर में जाली सर्टिफिकेट मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram