भुवनेश्वर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और महापुरुषों के प्रतिमूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रस द्वारा संविधान बचाव देश बचाव रैली का आयोजन किया गया। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निरंजन पटनायक ने कहा कि पार्टी 134वें साल में प्रवेश कर गया है। पार्टी के एक सैनिक के नाते हम सभी को इसके लिए गर्व करना चाहिए। देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस कार्य करती रही है, लेकिन भाजपानीत सरकार संविधान व देश के साथ छेडखानी कर रही है। संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रही है। इसलिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को सचेत रहना होगा। इस अवसर पर श्री पटनायक ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रुद्र राजु, प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना, शरत पटनायक व काग्रेस के अन्य नेताओं ने संबोधित कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मानस चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्य़क्रम के बाद देश बचाव- संविधान बचाव के रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता निकले तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजमहल चौक होते हुए फिर से कांग्रेस भवन पहुंचे ।
Tags News of Congress foundation day celebrations
Check Also
पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास को प्रधान ने दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ …