Sunday , March 26 2023
Breaking News
Home / Odisha / ओडिशा में शीत लहर, दारिंगिबाड़ी में न्यूनतम तापमान हुआ 7.5 डिग्री सेलसियस

ओडिशा में शीत लहर, दारिंगिबाड़ी में न्यूनतम तापमान हुआ 7.5 डिग्री सेलसियस

भुवनेश्वर – राज्य के विभिन्न हिस्से शीतलहर जारी है। राज्य के विभिन्न स्थानों में तापमान 12 डिग्री सेलसियस से कम रिकार्ड किया गया है। कंधमाल जिले के दारिंगिबाड़ी में राज्य का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंधमाल के जिला मुख्यालय फुलबाणी में 9.3 डिग्री सेलसियस व सोनपुर में 9.8 डिग्री सेलसियस तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अनुगुल में 10.0, केन्दुझरगढ़ में 10.8, सुंदरगढ़ में 11.0, टिटिलागढ़ में 11.1 तथा बालेश्वर में 11.3 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड तिया गया है। कोरापुट में 12.0. भवानीपाटना में 13.0,बारिपदा में 12.6, कटर में 13.5 तथा भुवनेश्वर में 15.1 डिग्री सेलसियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

About desk

Check Also

ओडिशा में कोरोना के 24 नए पाजिटिव मामले

 सक्रिय मामलों की संख्या 98 हुई भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविद-19 के सक्रिय मामलों की संख्या धीरे-धीरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram