Breaking News
Home / Odisha / 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज को प्रथम स्थान

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज को प्रथम स्थान

सिलीगुड़ी- 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज को सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के कार्यक्षेत्र में आने वाले समस्त वाहिनियों में  प्रचालन उपलब्धियों के लिए निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान के रूप में चयनित किया गया। जिसके लिए श्री एस बंद्योपाध्याय महानिरीक्षक ने श्री मितुल कुमार कमांडेंट 19वीं वाहिनी को ट्राफी देकर सम्मानित किया और वाहिनी के कार्मिकों को बधाई देते हए हौसला बढ़ाया। विदित हो कि 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज बल मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्य के साथ-साथ प्रचालन गतिविधियों की विभिन्न क्षेत्रों जैसे मादक पदार्थो विस्फोटक पदार्थों की जब्ती, प्रतिबंधित जानवरों के अंगों की बरामदगी, अवैध आवागमन, पशु तस्करी की रोकथाम इत्यादि के क्षेत्रों में भी सक्रियता से कार्य करती है, जिसके लिए इसे पुरस्कृत किया गया हैं। श्री मितुल कुमार कमांडेंट ने बल मुख्यालय के निर्देशानुसार 19वीं वाहिनी द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नागरिक कार्यक्रमों जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान, मानव तथा पशु चिकित्सा शिविर, सीमावर्ती गांवो में समय – समय पर आयोजित खेल – कूद कार्यक्रमों वृक्षारोपण एवमं स्कूली बच्चो के लिए रोजगारपरक कार्यक्रम जिसमें 30 दिवसीय कम्पयुटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा ग्रामीणों से सशस्त्र सीमा बल का सहयोग करने का आहवान किया।

About desk

Check Also

Reliance Foundation announces 10-point relief measures for Odisha train accident affected; mobilises disaster management team to aid relief efforts

Bhubaneswar: “It is with immense sorrow and a heavy heart that I extend my deepest …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram