Saturday , September 23 2023
Home / Odisha / हैदराबाद प्रकरण के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

हैदराबाद प्रकरण के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

संबलपुर। हैदराबाद में हुए बहुचर्चित डॉक्टर दुष्कर्म एवं हत्या प्रकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के नेतृतव में यह कैंडल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला और विभिन्न मार्गों से होते हुए गोलबाजार पहुंचा और प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने कहा कि हैदराबाद में एक महिला डाक्टर के साथ घटित इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। साथ ही देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुरी में जिस तरह पुलिस क्वाटर में ही एक नबालिग की इज्जत को तार-तार कर दिया गया। इस घटना ने पुलिस विभाग को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। जिला कांग्रेस महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों की तीव्र निंदा करता है। साथ ही इस घृणित कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ ठोस से ठोस कार्रवाई की मांग करती है। हस आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के अलावा जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

About desk

Check Also

ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक

निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष भुवनेश्वर। ओडिशा के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Please follow & like us :)

Get new posts by email

Best Reviews

  • No Posts

Archives

Follow by Email
Telegram
FbMessenger