Wednesday , March 22 2023
Breaking News
Home / Odisha / ओडिशा में 24 घंटों में राज्य में 16093  नमूनों की परीक्षण

ओडिशा में 24 घंटों में राज्य में 16093  नमूनों की परीक्षण

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में  16093 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में  650183 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज गंजाम जिले में आज 222 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12855  हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  आज तक अनुगूल जिले में 431, बालेश्वर जिले में 1391, बरगढ़ जिले में 634 , भद्रक जिले में 914 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में  637, बौध जिले में 203 , कटक जिले में 3130 , देवगढ़ जिले में 101, ढेंकानाल जिले में 560, गजपति जिले में 1998  व जगतसिंहपुर जिले में  870  संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1601, झारसुगुड़ा जिले में 391, कलाहांडी जिले में 487  कंधमाल जिले में 899 , केन्द्रापड़ा जिले में  651, केन्दुझर जिले में 1038 तथा खुर्दा जिले में 6445 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 1204, मालकानगिरि जिले में 888, मयूरभंज जिले में 896, नवरंगपुर जिले में 360 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 1009,  नुआपड़ा जिले में 185,  पुरी जिले में 1273, रायगड़ा जिले में 1479, संबलपुर जिले में 1001, सोनपुर जिले में 169  तथा सुंदरगढ़ जिले में 2236  मामले सामने आये हैं.

About desk

Check Also

तीन दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची ममता बनर्जी

23 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से होगी मुलाकात भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram