भुवनेश्वर. ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित दसवीं की परीक्षा में बरगढ़ जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। बरगढ़ जिले के सर्वाधिक 98.37 प्रतिशत छात्र – छात्राओं को सफलता मिली है। नुआपड़ा जिले का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इस जिले में पास दर 60.18 प्रतिशत रहा है। पुरी जिले में पास दर 86.82 प्रतिशत रही। कटक जिले में 84.45, जगतसिंहपुर जिले में 79.87 प्रतिशत, केन्द्रापड़ा जिले में 80.19, जाजपुर जिले में पास दर 73.63 प्रतिशत रही। अनुगूल जिले में पास दर 75.23 प्रतिशत, ढेकानाल जिले में 75.86, नयागढ़ जिले में 86.63 प्रतिशत, बालेश्वर जिले में 83.97. भद्रक में 75.86 प्रतिशत, केन्दुझर में 76.72 प्रतिशत पास दर रही। मयूरभंज जिले में पास दर 83.78 प्रतिशत. गजपति जिले में 75.82 प्रतिशत, गंजाम जिले में 82 प्रतिशत, बौद्ध जिले में 78.48 प्रतिशत. कंधमाल जिले में 86.32 प्रतिशत, कलाहांडी जिले में 70.31 प्रतिशत, संबलपुर जिले में 80.47 प्रतिशत, देवगढ जिले में 80.22 प्रतिशत, झारसुगुड़ा जिले में 77.20 प्रतिशत रही है। इसी तरह बलांगीर जिले में पास दर 72.56 प्रतिशत, सुवर्णपुर जिले में 73.62 प्रतिशत, सुंदरगढ़ जिले में 85.85 प्रतिशत रही है। कोरापुट जिले में पास दर 71.74 प्रतिशत. मालकानगिरि जिले में 77.70 प्रतिशत, नवरंगपुर जिले में 77.23 प्रतिशत तथा रायगडा जिले में 69.60 प्रतिशत रही है।
Tags Pass rate in Bargarh in tenth board examination pass rate lowest in Nuapada
Check Also
झारसुगुड़ा अस्पताल की ईसीजी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मृत व्यक्ति का आपरेशन किया गया – …