संबलपुर- अंईठापाली पुलिस ने स्थानीय प्राईवेट बस स्टैंड परिसर में संचालित एक सट्टा अड्डा में छापामारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश दास बताया गया है। पुलिस ने अड्डा से हजारों की नकदी एवं सट्टा के दस्तावेज बरामद किया है। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Check Also
ओडिशा विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं प्रमिला मल्लिक
निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष भुवनेश्वर। ओडिशा के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया …