राजगांगपुर : छत्ताम गांव में एक महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वृद्ध महिला की शिनाख्त फुलित मानी 60 के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलित मानी का पति सुंदरगढ़ से लौटा तो देखा उसकी पत्नी घर पर नहीं है। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि फुलित बीते शानिवार से अपने घर पर नहीं है। जब फुलित की तलाश करने को उसका पति निकला तो ढूंढ़ते-ढूंढ़ते एक धान की खेत में पहुंचा, उस जगह से किसी मरे आदमी की दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही वह उस जगह पर पहुंचा तो देखा एक हसुआ हांथ में लिये एक महिला धान की खेत मे पड़ी है। जैसे सामने आकर देखा तो उसकी पत्नी फुलित मानी थी। तत्काल उस जगह में गांव वाले जुट गए और इसकी खबर राजगांगपुर थाना प्रभारी को दी। खबर पाकर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर जांच में जुट गए। महिला के सिर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उक्त महिला की हत्या की गई है। शव शनिवार से खेत में पड़े होने से उसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी।
Tags News of RAJGANGPUR
Check Also
ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के पार, 231 नये पाजिटिव मिले
भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 231 नये मामले सामने …