Breaking News
Home / Odisha / ओडिशा में छह माह में  6 सौ नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ दुष्कर्म

ओडिशा में छह माह में  6 सौ नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ दुष्कर्म

भुवनेश्वर – राज्य में छह  माह में छह सौ नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। विधानसभा में राज्य के गृह राज्य मंत्री कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र ने विधायक सौम्य रंजन  पटनायक द्वारा पूछे गये सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पहले छह माह में 604 नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हुईं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म का शिकार होने वाली नाबालिग लड़कियों की संख्या 1430 थी।  उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म के संबंध में दर्ज किये गये मामलों की संख्या 2502 थी। श्री मिश्र ने बताया कि पिछले साल इसमें से 1073 दुष्कर्म के मामलों का न्यायालय में फैसला आया। इसमें से 197 मामलों में दोषी को सजा हुई है, जबकि 876 मामलों में आरोपियों को सजा नहीं हुई। 2018 में दुष्कर्म मामलों में कनविक्शन रेट 18.35 रहा।

About desk

Check Also

सीबीआई ने रेल हादसे की जांच को बढ़ाया

सीबीआई की टेक्निकल व फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची रेलवे अधिकारियों के मोबाइल के रिकार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram