Saturday , June 3 2023
Breaking News
Home / Odisha / तीन दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची ममता बनर्जी

तीन दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची ममता बनर्जी

  • 23 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से होगी मुलाकात

भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के तहत आज भुवनेश्वर पहुंच गईं हैं। ममता आज रात पुरी के निर्माण निवास में रुकेंगी। बुधवार की सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा करेंगी। यहां पहुंचने के बाद ममता ने कहा कि मैं देवताओं की पूजा के लिए पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर जाऊंगी। इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात होगी। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। 23 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने वाली हैं। हालांकि बैठक का एजेंडा अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि दोनों नेता राज्यों के साथ-साथ आगामी 2024 के चुनावों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हाल ही में कोलकाता में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद ममता और अखिलेश यादव दोनों ने घोषणा की कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखेंगे।

इधर, ओडिशा के गृह राज्य मंत्री तुषारकांति बेहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज आ गई हैं और वह पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। बेहरा के अनुसार, ममता बनर्जी 23 मार्च को ओडिशा के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगी।

दूसरी ओर, पुरी के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार यहां ममता बनर्जी की यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

About desk

Check Also

पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास को प्रधान ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram