Friday , March 31 2023
Breaking News
Home / Odisha / स्वास्थ्य मंत्री पर नवकिशोर दास पर जानलेवा हमला

स्वास्थ्य मंत्री पर नवकिशोर दास पर जानलेवा हमला

  • एएसआई ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

  • इलाज के लिए झारसुगुड़ा से तत्काल लाये गये भुवनेश्वर

  • आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया। कार से उतारते ही एक पुलिस कर्मचारी ने उन पर गोली चला दी। गोली सीने में लगी है और उनकी हालत गंभीर बतायी गयी है। उन्हें झारसुगुड़ा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गई।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एएसई गोपाल दास ने मंत्री नवकिशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास को झारसुगुड़ा से एयरलिफ्ट किया गया है। उन्हें भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

हवाई अड्डे से अस्पताल तक बना ग्रीन कोरिडर

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नवकिशोर दास के आने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ग्रीन कोरिडर की व्यवस्था की गई। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार रखी गई। भुवनेश्वर हवाई अड्डे परिसर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात थी।

नवकिशोर की स्थिति गंभीर

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास की स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वर्तमान मे वह आपोलो अस्पताल के आपरेशन थिएटर में थे। अस्पताल ने बताया कि आपोलो अस्पताल के साथ-साथ कटक के एससीबी मेडिकल कालेज तथा भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल के राज्य के श्रेष्ठ विशेषज्ञ डाक्टर उनको देख रहे थे।

फायरिंग के लिए सर्विस रिवाल्वर का इस्तेमाल

बताया जाता है कि आरोपी गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी में एएसआई के पद पर कार्यरत है। एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली चलाने के लिए अपनी सर्विस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया है।

अपराध शाखा को जांच का जिम्मा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए हैं। इधर, खबर है कि अपराध शाखा ने तत्काल प्रभाव से जांच की जिम्मेदारी भी ग्रहण कर ली है। हालांकि तत्काल कोई कारण का पता नहीं चल पाया था।

दास को देखने अस्पताल गये मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास के भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आपोलो अस्पताल जाकर डाक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

कैमरे में कैद हुई घटना

स्वास्थ्य मंत्री को गोली लगने की घटना एक कैमरे में कैद हो गयी है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री कार की गेट खोलकर बाहर निकल रहे हैं और कार्यकर्ता उनको माला पहना रहे हैं। इसी दौरान अचानक वह सीट पर जा गिरते हैं और सीने पर हाथ लगाया तो खून देखकर सन्न रह गये।

सबसे धनी नेताओं में शामिल

नवीन पटनायक सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास के पास लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के 70 से अधिक वाहनों का एक बड़ा बेड़ा है। दास के संपत्ति विवरण की खास बात यह है कि उनके पास 31 दिसंबर, 2021 तक 15 करोड़ रुपये के 70 वाहन थे, जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। हालांकि, दास के पास अपने अंतिम संपत्ति विवरण के अनुसार 80 वाहन थे। पत्नी के नाम 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

शनि शिंगणापुर में एक करोड़ का घड़ा दान किया था

स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने महाराष्ट्र के एक शनि मंदिर को 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान किया था। खबरों के मुताबिक, मंत्री नब किशोर दास ने ‘शनि अमावस्या’ के अवसर पर पूजा करने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में सोने का कलश दान किया था। कथित तौर पर, ओडिया भक्त द्वारा दान किया गया सोने का घड़ा 700 ग्राम सोने और 5 किलो चांदी से बना है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई।

About desk

Check Also

जाली सर्टिफिकेट मामले की उपयुक्त जांच हो – नरसिंह मिश्र

भुवनेश्वर। बलांगीर में जाली सर्टिफिकेट मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram