भुवनेश्वर. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ओडिशा बीकेर्नी, रेडिया चॉकलेट 104 एफएम, राईडर्स ग्रुप तथा आरओआर के सम्मिलित सहयोग से कटक-पुरी रोड के इसप्लानेड मॉल से दिव्यज्योति आश्रम तक महिला बाईक रैली निकाली गई। रैली के अंत में भुवनेश्वर की आम जनता तथा खासकर महिलाओं को महिला अपराधों तथा बालात्कार आदि जैसे जघन्य अपराधों से स्वयं सजग करने की बात बताई गई। आज की महिलाएं पूरी तरह से समर्थ महिलाएं हैं, उनके साथ जो भी बालात्कार आदि जैसे सामाजिक अपराध करता है, उन्हें फांसी पर लटकाये जाने का प्रावधान होना चाहिए। ये सारी बातें उपस्थित महिलाओं को बताई गईं। रैली से जुड़ी अमिता सिंह ने बताया कि राजनेता, समाज के प्रबुद्धवग, पुलिस तथा भुवनेश्वर की आम जनता समझे कि महिलाओं के साथ बालात्कार जैसे जघन्य अपराध का परिणाम क्या होता है? भारत वह देश है जहां पर सीता-सावित्री जैसी आदर्श नारियों ने भारतीय समाज में नारी के सम्मान का संदेश दिया है। इसलिए आज के समाज में नारी सम्मान का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महिला बाइक रैली के उपरांत गरीब, अनाथ तथा बेसहारा बच्चों के बीच फल बांटा गया। अमिता सिंह के अनुसार, आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ।
Tags news of bhubaneshwar
Check Also
Reliance Foundation announces 10-point relief measures for Odisha train accident affected; mobilises disaster management team to aid relief efforts
Bhubaneswar: “It is with immense sorrow and a heavy heart that I extend my deepest …