Friday , March 24 2023
Breaking News
Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालमिया सीमेंट ने किया महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालमिया सीमेंट ने किया महिलाओं का सम्मान

राजेश दाहिमा, राजगांगपुर  

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा लम्लोई गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गयाl इस अवसर पे डालमिया सीमेंट के पूर्वांचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती के उपस्थिति में कंपनी द्वारा निर्मित कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अधिक संख्या में आगे आकर सीएसआर द्वारा चलाई जा रही जीविका विकाश कार्यक्रम में अपना योगदान देना चाहिए। एसएचजी द्वारा स्थानीय महिलाओं ने जो मक़ाम हासिल किया है, उसकी मैं सरहाना करता हूं एवं भविष्य में डालमिया भारत फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रम से जुड़कर अंचल के विकास के लिए काम करने की आवश्यकता है। वहीं बाहेती ने कहा कि डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सीएसआर विभाग महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्नति के लिए विभिन्न कोशिश करते आ रहा है एवं महिलाएं चाहें तो अपना परिवार और समाज में स्वस्थ्य, शिक्षा और जीविका में उन्नति ला सकते हैंl

उद्घाटन कार्यक्रम में अन्य अतिथि वार्ड सदस्य अर्जुन गौड़, गांव मुख्या समा माझी, जिला परिषद् राजगांगपुर साबित्री सिंह, संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं मिलन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका बाहेती उपस्थित थी। पूर्व अध्यक्ष राजगांगपुर ब्लॉक पुष्पिका आइंद ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया, वहीं कुनमुरु ग्रामपंचायत समिति सभ्य बसंत टोप्पो ने अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में ५०० से अधिक स्थानीय लोग, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, आरती मिंज, तपन नायक, सोभा मोहंती एवं पूर्णा सिंह उपस्थित थे। आखिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन का समापन किया गया। यह कार्यक्रम सीएसआर विभाग के शिवनारायण परिजा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

About desk

Check Also

मनमोहन सामल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

कहा-साल 2024 में राज्य की जनता को मजबूत विकल्प देगी पार्टी भुवनेश्वर। मनमोहन सामल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram