भुवनेश्वर – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई बैठक में विश्वस्तरीय खेल संरचना के विकास को लेकर चर्चा की गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान हम दोनों के बीच देश के भविष्य के चैंपियनों के लिए विश्वस्तरीय खेल संरचना के विकास को लेकर उपयोगी बातचीत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प और स्मृति चिह्न प्रदान कर केंद्रीय मंत्री को सम्मानित भी किया।
Tags news of cm naveen and kiren rijiju
Check Also
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक एएसआई ने सीने में मारी थी गोली भुवनेश्वर में …