Thursday , March 23 2023
Breaking News
Home / Odisha / कार्यकर्ताओं से आलोचना किए बिना ही नियुक्त कर दिया प्रतिनिधि

कार्यकर्ताओं से आलोचना किए बिना ही नियुक्त कर दिया प्रतिनिधि

  •  सांसद के कार्यकलाप से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

राजेश बिभार, संबलपुर

संबलपुर सांसद नितेश गंगदेव ने चुनाव जीतने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजनता से पूरी तरह दूरी बना लिया है। सांसद के इस रवैए से संबलपुर की जनता तो नाराज है ही, साथ ही जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी गहरी नाराजगी है। आनेवाले दिनों में यह पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है,  इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि दो दिन पहले सांसद ने मोहन दास को अपना संबलपुर नगर निगम प्रतिनिधि नियुक्त किया। मोहन दास की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई है। इस नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहसबाजी भी आरंभ हो गई है। उनका कहना है कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने में जिस व्यक्ति का कोई योगदान नहीं है, सांसद ने उसपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दिया है। आनेवाले दिनों में संबलपुर नगर निगम का चुनाव होना है। सांसद के इस रवैए के कारण नगरपालिका चुनाव में पार्टी को निश्चित तौरपर नुकसान उठाना पड़ेगा। संबलपुर जिला भाजपा अध्यक्ष गिरीश पटेल ने इस सिलसिले में बताया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। यदि सांसद को अपना प्रतिनिधि चुनना था तो पहले कार्यकर्ताओं से बात करते। मनमाने ढंग से उन्होंने अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। निश्चित तौरपर यह विचार का प्रश्न है।

About desk

Check Also

श्री हनुमान त्रिवेणी कथा में सात्विक, तात्विक और आध्यात्मिक विवेचना

भुवनेश्वर। स्थानीय मंचेश्वर, चन्द्रशेखरपुर रेलसभागार में श्री हनुमान त्रिवेणी कथा का शुभारंभ हो गया है। इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram