Thursday , March 23 2023
Breaking News
Home / West Bengal / एसएसबी 19वीं बटालियन के मुख्यालय के लिए भूमि पूजन

एसएसबी 19वीं बटालियन के मुख्यालय के लिए भूमि पूजन

खोरीबाड़ी- एसएसबी 19वीं वाहिनी बटालियन के मुख्यालय के लिए चयनित भूमि पर सोमवार को भूमि पूजन हुई। चुरली पंचायत अंतर्गत पावर हाउस के समीप 30 एकड़ जमीन पर एसएसबी महानिरीक्षक श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने विधिवत पूजन कर बटालियन मुख्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एसएसबी महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी श्री श्री कुमार बंदोपाध्याय, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा अमित कुमार, जिला अधिकारी किशनगंज श्री हिमांशु शर्मा, जिला अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष, मुखिया राजीव पासवान, 19वीं वाहिनी कमांडेंट मितुल कुमार, अभियंता सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी पीएस नेगी, कनिष्ठ अभियंता शंकर बनिक, चिकित्सा अधिकारी सीके दास सहित बटालियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

वाहिनी के लिए नए अधिग्रहण की गई जमीन का भूमि पूजन श्री बंदोपाध्याय महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के द्वारा किया गया। महोदय ने इसमें कार्य शुरू करने का भरोसा जताया, जो जवानों के लिए लाभदायक होगा। इस अवसर पर उक्त भूमि में पौधरोपण भी किया गया। महानिरीक्षक श्री कुमार बन्धोपाध्याय ने जवानों का सैनिक सम्मेलन लिया और हमेशा जवानों को ड्यूटी के साथ-साथ स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने की सलाह दी।

ज्ञात हो की काफी लंबी प्रक्रिया के बाद वाहिनी के लिए अपने स्थाई कार्य क्षेत्र का अधिग्रहण 19वीं वाहिनी मुख्यालय के लिए 30 एकड़ जमीन मौजा गोथरा व चुरली में 19 वी वाहिनी मुख्यालय के लिए दिनांक 14 /11/19 को अधिग्रहित की गई। इसके कागजात जिला  भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी राशिद आलम ने 19वीं वाहिनी के कमांडेंट महोदय  मितुल कुमार को हस्तांतरित किया गया।

About desk

Check Also

अंफान को लेकर गृहमंत्री ने ममता और नवीन से बात की

हर मदद का दिया आश्वासन – ओडिशा में एनडीआरएफ फैला रहा है जागरुकता – पुरी,बालेश्वर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram