Friday , March 31 2023
Breaking News
Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा द्वारा 71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सैल्यूट तिरंगा द्वारा 71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


कटक:- सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश द्वारा महानदी विहार स्थित गायत्री निवास में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी लल्लातेंदू बरू, सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, राज्य मीडिया प्रभारी संजय कुमार जेना, राममूर्ति तिवारी एवं मुकेश सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर लल्ला तेंदू बरू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने सैल्यूट तिरंगा के द्वारा किए जा रहे समाजसेवा, राष्ट्रहित सेवा, एवं शहीद हुए सैनिकों के परिवार के प्रति किए जा रहे हैं कार्यों का उल्लेख किया. संजय कुमार जेना ने मोदी द्वारा लागु किए जा रहे हैं नागरिकता संशोधन बिल के बारे में अपने विचार व्यक्त किये. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा पूरे भारतवर्ष के 25 राज्यों में देशहित, समाजहित, एवं सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए सेवा कार्य कर रही है. इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा सहित रतिकांत जेना, प्रदीप सिंह, कपिलदेव राम, सुधाकर कुमार शाही, मानस पाणी, संगीता पटनायक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे|

About desk

Check Also

जाली सर्टिफिकेट मामले की उपयुक्त जांच हो – नरसिंह मिश्र

भुवनेश्वर। बलांगीर में जाली सर्टिफिकेट मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
Telegram