Home / National / खरगे ने भाजपा पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

खरगे ने भाजपा पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के रोहडू में चुनावी रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि 10 साल पहले किए गए एक भी वादे को भाजपा ने अभी तक पूरा नहीं किया है।

खड़गे ने केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस ने वादे पूरे किए हैं लेकिन भाजपा ने जो 10 साल पहले वादे किए थे वह आज भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए को पांच न्याय गारंटी दी है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें गिराने का काम कर रही है और हिमाचल में भी कोशिश की गई लेकिन बीच में हिमालय आ गया और कामयाबी नहीं मिली।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस को भ्रष्टाचारी कहते हैं और कांग्रेस के नेताओं को ही पार्टी में शामिल कर सरकार चला रहे हैं तो भ्रष्टाचारी कौन है कांग्रेस या भाजपा। हिमाचल प्रदेश की जनता पढ़ी लिखी है भाजपा के झूठे झांसों में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताएगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

ईवीएम फिर बना मुद्दा, बहस शुरू

नई दिल्ली। एक्स सोशल मीडिया के मालिक के एक ट्वीट और एक समाचार ने रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *