Home / National / धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

  • कोरोना से संक्रमित हुए थे मिल्खा सिंह

  • मिल्खा सिंह की पत्नी का 13 जून को हुआ निधन

चंडीगढ़: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11.30 बजे निधन हो गया. 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

वह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे और चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. बीती 19 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही इलाज करवा रहे थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 24 मई को उन्हें मोहाली स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. 13 जून को उनकी पत्नी और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली के एक अस्पताल में कोविद-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था.
मिल्खा सिंह को 3 जून को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईमेर  में भर्ती कराया गया. 13 जून को उन्होंने कोविद को मात दी. उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी. 18 जून रात 11:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व की वजह से वह लाखों लोगों के चहेते थे. मैं उनके निधन से आहत हूं.’

साभार आईपीजे न्यूज

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को दिल्ली में पूछताछ के लिए 28 मार्च को बुलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *