Home / National / 24 घंटे में गिरावटः कोरोना के करीब 62 हजार नये मामले, 1587 संक्रमितों की मौत

24 घंटे में गिरावटः कोरोना के करीब 62 हजार नये मामले, 1587 संक्रमितों की मौत

  • देश में 88 लाख मरीज स्वस्थ

नई दिल्ली, देश में कोरोना के नए मामले कम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 हजार 480 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 1587 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 88 हजार 977 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 36 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 11 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत रही है।
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,97,62,793 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,83,490 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 07,98,656 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,85,80,647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 96.03 फीसदी
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.03 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 38.71 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को दिल्ली में पूछताछ के लिए 28 मार्च को बुलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *