Home / Odisha / बारिपदा में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

बारिपदा में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

बारिपदा. मकर संक्रांति के दिन ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 19 वर्षीय लड़की का दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया है. इनमें से एक नाबालिग है. यह घटना बारिपदा के तहत उसके गांव के पास घटी. लड़की द्वारा की गयी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई और दोनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने कहा कि लड़की के माता-पिता काम के लिए तमिलनाडु में रहते हैं. वह अपने पैतृक घर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है. शिकायतकर्ता के अनुसार, आज तड़के तीन बजे लड़की मकर संक्रांति के अवसर पर अपने गांव के पास एक नदी में स्नान करने जा रही थी. इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपियों ने उसे जबरन नदी के किनारे ले गये और उसके साथ बलात्कार किया. बाद में वह किसी तरह मौके से भागने में सफल रही और अपनी बड़ी बहन को अपनी आपबीती सुनाई. प्राथमिकी मिलने के बाद, बारिपदा टाउन पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक रंजन कुमार बेहरा के साथ पुलिस और वैज्ञानिक टीमों ने विस्तृत जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

होली के दिन डूबने से 10 की मौत

भुवनेश्वर में एक तथा बालेश्वर में दो की गई जान भुवनेश्वर। ओडिशा में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *