Home / National / भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविद से संक्रमित पाए गए

भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविद से संक्रमित पाए गए

नई दिल्ली। भारत में लगातार आठ दिनों तक कोविद-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में, भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविद से संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार सात नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे। विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच कोविद उपयुक्त व्यवहार के सफल प्रसार के अलावा, यह प्रवृत्ति व्यापक महत्व रखती है क्योंकि यूरोप और अमेरिका के कई देशों में हर दिन के कोविद मामलों की संख्या में अब भी वृद्धि देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में भारत में 42,156 नये लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं जिसके कारण कोविद के सक्रिय मामलों में और कमी आयी है। भारत में कोविद के 4,79,216 सक्रिय मामले, देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 5.44 प्रतिशत है।
15 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविद के मामलों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम (6,387) है।
हर 24 घंटे के चक्र में कोविद बीमारी से उबरने वालों की संख्या नये मामलों से ज्यादा है जिससे रिकवरी दर बेहतर होकर आज 93.09 प्रतिशत हो गयी है। कोविद से अब तक कुल 82,05,728 लोग ठीक चुके हैं। कोविद से उबरने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई वर्तमान में लगातार बढ़ रही है, यह इस समय 77,26,512 है।
कोविद से उबरने के 79.91 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।
7,117 लोगों के कोविद से उबरने के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग कोविद से उबरे हैं। केरल में यह संख्या 6,793 जबकि पश्चिम बंगाल में 4,479 है।
नये मामलों में से 82.87 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविद के 7,340 नये मामले सामने आए हैं। केरल में कल 6,357 जबकि महाराष्ट्र में 4,237 नये मामलों का पता चला।
पिछले 24 घंटे में कोविद से हुई मौत के 447 मामलों में से 85.01 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।
मौतों के 23.5 प्रतिशतनये मामले महाराष्ट्र के हैं जहां 105 लोग मारे गए। इसके बाद 96 और 53 लोगों के मरने के साथ क्रमश:दिल्ली और पश्चिम बंगाल आते हैं।
21 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड से होने वाली मौत 94 के राष्ट्रीय औसत से कम है।

Share this news

About admin

Check Also

इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक को सात साल की जेल

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गांधीनगर की एक अदालत ने इंडियन ओवरसीज बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *