Home / National / बेंगलुरु: ड्रग्स मामले में नाइजीरियाई नागरिक सहित 10 गिरफ्तार

बेंगलुरु: ड्रग्स मामले में नाइजीरियाई नागरिक सहित 10 गिरफ्तार

बेंगलुरु। केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) ने शहर के आठ स्थानों पर छापा मारकर एक नाइजीरियाई सहित ड्रग्स बेचने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 90 लाख की ड्रग्स बरामद हुई है। अन्य जब्त सामग्री में 660 एलएसडी कागज, 10 ग्राम कोकीन और 12 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो दोपहिया वाहन आदि शामिल है।

शहर पुलिस आयुक्त कमल पंत ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपितों ने डार्क वेब से यह ड्रग्स खरीदे हैं। उन्होंने एम्पायर मार्केट, सिल्क रूट, ड्रग बोर्ड और अन्य प्रतिबंधित वेबसाइटों जैसी विभिन्न वेबसाइटों तक पहुंच बनाई और इसके लिए बिटकॉइन से भुगतान किया। जांच में पता चला है कि ड्रग्स गिफ्ट पैक के रूप में दिए गए थे। इंडिया पोस्ट के माध्यम से उन्हें विदेशों से भी पार्सल मिले हैं। आरोपित कॉलेज के छात्रों और युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त पंत के अनुसार सीसीबी ने ये छापे शहर एचएसआर लेआउट, विजयनगर, महालक्ष्मीपुरम, हलसुरू, केजी हल्ली, इंदिरानगर, एचएएल और राममूर्ति नगर में मारे हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपितों में आर्य सार्थक, नितिन, कार्तिक गौड़ा, ज़मान अंजमीना, मोहम्मद अली आलितुजारी, अमल बैजू, फीनिक्स डिसूज़ा, शॉन शाज़ी,वेंकट वरुण और सन्नी ओ इनोसेंट शामिल हैं। अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में इन आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को भेजा समन, 28 मार्च को किया तलब

महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी को दिल्ली में पूछताछ के लिए 28 मार्च को बुलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *