Home / Odisha / पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्र का निधन

पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्र का निधन

भुवनेश्वर. बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा भोगराई के पूर्व विधायक कार्तिकेश्वर पात्र का निधन हो गया है। वह बुखार से पीड़ित थे तथा उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी थी। बीते शाम उनकी स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें भुवनेश्वर लिया जा रहा था। रास्ते में पाणिकोईली के पास उनका निधन हो गया। वह 79 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 1971, 1974 व 1980 में वह कांग्रेस के टिकट से बालेश्वर के भोगराई विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे। 1991 में उन्होंने बालेश्वर लोकसभा सीट से विजयी होकर संसद में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा भोगराई के पूर्व विधायक कार्तिकेश्वर पात्र के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है। पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक कार्तिकेश्वर पात्र के निधन के समाचार प्राप्त कर वह दुखी हैं। इस तरह के दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करता हूं।

केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने शोक व्यक्त किया

बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा भोगराई के पूर्व विधायक कार्तिकेश्वर पात्र के निधन पर केन्द्रीय मंत्री  तथा बालेश्वर के वर्तमान सांसद प्रताप षड़ंगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डा कार्तिकेश्वर पात्र के निधन के समाचार से वह दुःखी हैं। डा पात्र ने न केवल एक राजनेता के तौर पर बल्कि एक साहित्यकार के रुप में अपना एक विशेष परिचय बनाया था। इस तरह की स्थिति में प्रभु जगन्नाथ के पास उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ उनके परिवार, मित्रों व शुभेच्छुओं को इस कष्ट को सहन करने की धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

 

 

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा की अस्मिता व ओड़िया द्वारा शासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस –  भक्त चरण

कहा- अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची भुवनेश्वर। ओडिशा में गैरओड़िया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *