Home / BUSINESS / ओडिशा में मछली की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत व निर्यात बढ़ा

ओडिशा में मछली की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत व निर्यात बढ़ा

  • देश में मछली निर्यात करने वाला अग्रणी राज्य बन सकता है ओडिशा

भुवनेश्वर। ओडिशा में मछली की खपत और निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी यहां बुधवार को विधानसभा में पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में दी गयी है। बताया गया है कि मछली उत्पादन 2014-15 में 4.4 लाख टन से 11 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 2022-23 में 10.5 लाख टन तक पहुंच गया है। राज्य में मछली की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत 2014-15 में 11.06 किलोग्राम से बढ़कर 2022-23 में 17.73 किलोग्राम हो गई है।

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेशी देशों और अन्य राज्यों को मछली का कुल निर्यात 2014-15 में 115.6 हजार मीट्रिक टन से 11.2 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 2022-23 में 270.6 हो गया है। हालांकि, अन्य राज्यों की तुलना में ओडिशा में मछली उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, जिससे यह देश में मछली निर्यात करने वाला अग्रणी राज्य बन सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम 4 हजार रुपये प्रति किलो घटे

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ …