Tue. Apr 15th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ढेंकानाल। नए साल के जश्न के बीच ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक नवविवाहित महिला अपने ससुराल में मृत पाई गई। मृतका की पहचान सहरिका महकुड़ के रूप में हुई है। रविवार को सहरिका के ससुराल वालों ने उसे अपने घर के कमरे में पंखे से लटका पाया। इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहरिका की मां ने ससुराल वालों को उनकी बेटी की मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। मृतक के परिजनों का यह कहना है कि उसे बिजली के झटके दिए गए और इसे आत्महत्या दिखाते हुए उसके मृत शरीर को पंखे से लटका दिया गया। उनका कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से अधिक दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे, वहीं मृतक के ससुराल वालों ने कहा कि उसने आत्महत्या की है। सूत्रों के अनुसार, सहरिका की शादी 7 जुलाई 2021 को जिले के मोटांगा थाना क्षेत्र के पोडापाड़ा गांव के रतिकांत भुटिया से हुई थी। वहीँ यह दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद से ही रतिकांत अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था।

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *